पं.गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास नेह निकुंज, बम्हनगंवा, रीवा रोड, सतना – 485001 (मध्य प्रदेश)
Follow us:
Slide Background Image

पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा माघ मेला

Slide Background Image

पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा ‘योद्धा संन्यासी’ एकपात्रीय नाट्य मंचन का भावपूर्ण आयोजन

Slide Background Image

सतना हाफ मैराथन 2025 के षष्टम संस्करण

Slide Background Image

पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास का चलता-फिरता अस्पताल

Slide Background Image

पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा आयोजित एकल मंचन-रामजन्म से राज्याभिषेक तक

Slide Background Image

सेवा न्यास द्वारा आयोजित मल्टी स्पेशियल्टी हेल्थ कैंप

Slide Background Image

उ.प्र.के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी
तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर

Slide Background Image

योद्धा संयासी” स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर एक पात्रीय नाट्य मंचन

Banner Thumb
Banner Thumb
Banner Thumb
Banner Thumb
Banner Thumb
Banner Thumb
Banner Thumb
Banner Thumb
Image
15+ वर्षों का अनुभव
हमारे बारे में

पं. गणेश प्रसाद मिश्र

(दद्दाजी) की धर्मपत्नी श्रीमती शांति मिश्रा ने दद्दाजी का समाज के प्रति सेवा-भाव, कर्म-प्रधानता एवं ‘नर-सेवा ही नारायण-सेवा है’ जैसे विचारों को जीवंत रखने हेतु “पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा-न्‍यास” गठन करने की प्रेरणा प्रदान की। अतः उनके मार्गदर्शन में पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास को मूर्त रूप प्रदान किया गया। इसका विधिवत गठन मध्य प्रदेश के गजट में प्रकाशित हुआ। सतना (म.प्र) में पंजीयन क्रमांक 24 दिनांक 07 मार्च, 2017 जारी किया गया।

डॉ. राकेश मिश्र अध्यक्ष एवं श्रीमती आशा रावत इस न्यास की सचिव नियुक्त की गईं।
‘पं० गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास’ का मुख्य उद्देश्य ‘नर सेवा ही नारायण सेवा है’ को सार्थक बनाना है। यह सेवा न्यास लोगों की सभी प्रकार की सामाजिक, आर्थिक, भौतिक व धार्मिक सेवाओं के लिए समर्पित है।

सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः । सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद् दुःखभाग्भवेत् ॥शांति: शांति: शांति: !!!

icon

हमारी दृष्टि

एक ऐसे समाज का निर्माण करना जहाँ हर व्यक्ति शिक्षा, स्वास्थ्य और मानवीय गरिमा के साथ सम्मानपूर्वक जीवन जी सके।

icon

हमारा उद्देश्य

सेवा, संस्कार और सहयोग के माध्यम से समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को सशक्त बनाना ही हमारा प्रमुख उद्देश्य है।

हमारा प्रबंधन

न्यास का गठन पं. गणेश प्रसाद मिश्र (दद्दाजी) की धर्मपत्नी श्रीमती शांति मिश्रा द्वारा समाज सेवा की उनकी भावना, कर्मप्रधानता एवं “नर सेवा ही नारायण सेवा है” जैसे विचारों को जीवंत रखने हेतु किया गया। डॉ. राकेश मिश्र को अध्यक्ष तथा श्रीमती आशा रावत को सचिव नियुक्त किया गया।

  • धनराशि दान करें
  • देखभाल के साथ सेवा
  • जरूरतमंदों की सहायता
संपर्क करें

गृह-सेवा एवं गतिविधियाँ

हमारे माध्यम से आप संस्थान की विभिन्न गतिविधियों से जुड़ सकते हैं और महत्वपूर्ण संसाधन डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे दिए गए बटन से आवश्यक दस्तावेज़ प्राप्त करें।



सेवा न्यास पुष्प

पं.गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास पुष्प



“नर सेवा–नारायण सेवा”

पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के प्रयत्नों द्वारा नर सेवा-नारायण सेवा को चरितार्थ करते हुए “सेवा, संस्‍कृति उत्‍थान और सहयोग की डगर पर छह साल का सफर”

सुखद अनुभूति हो रही है कि पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास ने अपनी स्थापना के छह साल की अल्प अवधि में ही समाज के हर वर्ग और क्षेत्र के लिए वह कर दिखाया है, जिसकी कल्पना सामान्यतया नहीं की जा सकती है। समाज की सेवा हो या संस्कृति का संरक्षण, समृद्ध और सशक्त समाज के निर्माण में सहयोग हो या बुन्देलखंड की बुलंद विरासत को बचाने की बात, सामूहिक पाणिग्रहण संस्कार हो या सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार, पर्यावरण की रक्षा हो या स्वच्छता अभियान, स्वस्‍थ समाज का निर्माण हो या प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का अवसर देना। हर दृष्टि से सेवा परमो धर्म:, नर सेवा नारायण सेवा को चरितार्थ करते हुए न्यास ने मानवता की सेवा के लिए एक ऐसी लकीर खींच दी है, जो नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। सर्वे भवन्तु सुखिनः को साकार करने के उद्देश्य के साथ नित्य प्रतिदिन सेवा न्यास ने मानवता की जो सेवा की है, उससे महज एक क्षेत्र विशेष नहीं, बल्कि राष्ट्रीय क्षितिज पर अपनी पहचान बना ली है।

“सर्वे भवन्तु सुखिन:, सर्वे सन्तु निरामया:” सेवा न्यास गरीब बस्तियों के क्षेत्रों में जाकर स्वास्थ्य शिविरों द्वारा उन्नत तकनीकी की हरसंभव मदद प्रदान करने का काम कर रहा है।

भारत के हृदय भाग में अवस्थित बुंदेलखंड क्षेत्र में विराट व्यक्तित्व और महान कर्मयोगी पं.गणेश प्रसाद मिश्र जी की स्मृतियों को संजोने, उनके सेवाभावी संदेश से समाज को सशक्त बनाने के लिए तथा दया, करुणा और ममता की प्रतिमूर्ति माता शांति मिश्रा जी की प्रेरणा से सात वर्ष पूर्व (2017) में पं. गणेश प्रसाद मिश्र (दद्दाजी) के नाम पर स्थापित पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास, विकास की बुनियादी संरचनाओं से लेकर मानवीय जीवन की आधारभूत सुविधाओं तक, अध्यात्म से आत्मनिर्भरता तक, सेवा से सरकार तक यानि हर क्षेत्र में जो निरंतर कार्य किये हैं, वह स्वयं में एक प्रेरणा का स्रोत है। सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रथम पीढ़ी के कार्यकर्ता रहे पं. मिश्र का यह जन्म शताब्दी वर्ष है। यह वर्ष न्यास के लिए उपलब्धियों से भरा रहा। संपर्क, संवाद, सेवा, समाधान कार्यक्रम चलाकर 856 गांवों में जाकर मैंने समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से संपर्क किया, उनसे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया।

...
हमारा ब्लॉग

पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास का ब्लॉग

 पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा प्रयागराज माघ मेला

पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा प्रयागराज माघ मेला

प्रयागराज/सतना/छतरपुर ! जगतगुरु राघवाचार्य जी ने 15 वाँ स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करते हुये कहा कि माघ मेला में इस प...

डॉ. राकेश मिश्र के सेवा कार्यों से समाज में जागी नई चेतना

डॉ. राकेश मिश्र के सेवा कार्यों से समाज में जागी नई चेतना

पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा आयोजित 45वां नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ सतना, 26 जुलाई।पं. गणेश प्र...

पं.गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा सतना में 45वां स्वास्थ्य शिविर

पं.गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा सतना में 45वां स्वास्थ्य शिविर

पं.गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा सतना में 45वां स्वास्थ्य शिविर

सतना हाफ मैराथन 2025 : षष्टम संस्करण में नया कीर्तिमान  5332 धावकों ने रचा इतिहास

सतना हाफ मैराथन 2025 : षष्टम संस्करण में नया कीर्तिमान 5332 धावकों ने रचा इतिहास

सतना, 8 सितंबर।पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा आयोजित सतना हाफ मैराथन 2025 के षष्टम संस्करण ने रविवार...


सभी देखें
‘शिक्षा सबल और सशक्त कर सकती है’

“सेवा, संस्‍कृति उत्‍थान और सहयोग का सफर”

और पढ़ें
Vector

न्यास के संबंध में वीडियो गैलरी



हमारे शुभचिंतकों की राय

न्यास के संबंध में महानुभावों के विचार

5.9
5 स्टार रेटिंग

न्यास के संबंध में महानुभावों के विचार,हमारे शुभचिंतकों की राय

reviewer image reviewer image reviewer image reviewer image reviewer image reviewer image reviewer image

श्रेष्ठ भारत, समर्थ भारत। आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा सपना में सतना में हॉफ मैराथन 2021 का आयोजन किया जा रहा है। मैं तो इतना ही कहूंगा कि हमारे देश में जो प्रतिभाएँ हैं, खेल जगत की जो प्रतिभाएं हैं, वो कमाल की हैं। उनको सही समर्थन देना, सही हेल्प देना, सही जरूरत की चीजें देना।

reviewer image

श्री अनूप जलोटा

प्रसिद्ध भजन गायक

नमस्कार, मैं हूं अनुराधा पौडवाल। फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज के सूत्र वाक्य को मूर्त रूप देने के उद्देश्य से संचालित भारत सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम फिट इंडिया के अंतर्गत पंडित गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित सतना हाफ मैराथन 2022 निश्चित रूप से फिट  इंडिया कार्यक्रम को गति प्रदान करते हुए विंध्य क्षेत्र की पहचान को संपूर्ण देश में स्थापित करेगी।

reviewer image

श्रीमती अनुराधा पौडवाल

प्रसिद्ध गायिका

पिता केवल एक रिश्ता मात्र नहीं हैं, बल्कि संतान की ताकत है पिता, उसकी हिम्मत है पिता। जब आप टूट जाते हैं, बिखर जाते हैं, तो पिता आप का सम्बल बनकर आप के साथ होता है। एक पिता की वैचारिकता ही पुत्र के कर्म का आधार बनती है-

“तुझमें-मुझमें कोई फर्क नहीं, जब तू है तो मैं कैसा”।

ऐसे ही एक पिता पं.गणेश प्रसाद मिश्र (दद्दाजी) जी को, मैं नमन करता हूं और उनके पुत्र डॉ.राकेश मिश्र जी, जो अपने माता-पिता से मिले संस्कार की ऊर्जा से पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के माध्यम में लगातार सामाजिक कार्य कर रहे है, की मुक्त कंठ से प्रशंसा करता हूं और उनके स्वार्थ रहित प्रयास हेतु उनको भी नमन करता हूं।

reviewer image

श्री कैलाश खेर जी

गायक, गीतकार इंडी, बॉलीवुड, पार्श्वगायन

आज मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि महाराजपुर विधानसभा में स्वर्गीय श्री गणेश प्रसाद मिश्र जी के नाम पर एक माध्यमिक विद्यालय का उन्नयन करके हाई स्कूल बनाने जा रहा हूँ। यह विद्यालय पं. गणेश प्रसाद मिश्र स्मृति हाई स्कूल मानपुरा तत्काल प्रभाव से शिक्षण कार्य प्रारम्भ कर देगा। दद्दाजी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रारंभिक काल के सक्रिय स्वयंसेवक एवं प्रचारक रहे हैं। उनका पूरा जीवन समाज को विशेषकर गरीबों को, वंचितों को, मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराने में भूमिका रही है। संघ के इस कार्य को वर्तमान में उनके पुत्र डॉ. राकेश मिश्र ने इस पुनीत कार्य को पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के माध्यम से कर रहे हैं। सेवा कार्यों के लिए न्यास के कार्यकर्ता अभिनंदनीय हैं।

reviewer image

श्री शिवराज सिंह चौहान जी

माननीय मुख्यमंत्री ,मध्यप्रदेश

आदर्श व्यक्ति का मार्ग ही सुपंथ है। धर्म का अर्थ मात्र पूजा-पाठ करना नहीं होता है, अपितु दूसरों का कल्याण और सेवा से जुड़ा होता है। इस संसार में जो भी व्यक्ति ऐसा जीवन जीता है या जीने का प्रयास करता है, वह आदर्श व्यक्ति कहलाता है। समाज उस व्यक्ति के नहीं होने पर भी उससे प्रेरणा लेता है। पं. गणेश प्रसाद मिश्र जी उसी परम्परा के बुंदेलखण्ड क्षेत्र के प्रथम प्रचारक हुये हैं जो सन् 1948 में पोस्टमास्टर जैसी शासकीय सेवा छोड़कर सम्पूर्ण जीवन संघ कार्य में लगा दिये। आज उनकी कर्तव्यपरायणता से युवा पीढ़ी को शिक्षा ग्रहण करना चाहिए।

reviewer image

श्री रामाशीषजी वरिष्ठ प्रचारक काशी

प्रो. जे.वी. वैशंपायन, कुलपति बुंदेलखंड विश्व विद्यालय, झाँसी (उ.प्र.)

हमारे बीच आदरणीय डॉ. राकेश मिश्रा जी हैं। पं. पंडित गणेश मिश्र सेवा न्‍यास में मुझे मौका मिला उनके पास जाने का, धवर्रा गांव में पहुंचने का। मैंने अपनी आंखों से देखा वो भाव मातृ-पितृ का सेवा। एक बड़ा आदमी जब होता है, तो वो हमें कुछ सिखाता है। वो आगे चलता है, हम उसको देखते हैं कि ये कौन है? क्या है ? वो हमारे लिए एक मिसाल होता है, कोई भी व्यक्ति, कोई बड़ा हो तो, वो तो हमारे लिए मिसाल होता ही है। उसके कार्यों पर आंख होती है, वह क्या-क्या करता है ? वो किस प्रकार का व्यक्ति है ? बाहर से कैसा है और अन्‍दर से कैसा है ? तो मुझे मौका मिला कि उनके पास बैठने का, आज आपके बीच में आए हुए हैं, तो मैं चाहता हूं आप आशीर्वाद दीजिए।

reviewer image

डॉ. राकेश मिश्रा जी

डॉ. राकेश मिश्रा जी

नमस्कार, पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित बुंदेलखंड मैराथन 2021 निश्चित रूप से भारत सरकार के फिट इंडिया कार्यक्रम और बुंदेलखंड के पहचान को पूरे देश में स्थापित करेंगे। मैं आशा करता हूं, ये मैराथन बुंदेलखंड के खिलाड़ियों, युवाओं और आम जनता को फिटनेस का डोस आधा घंटा रोज के मूल्य वाक्य के प्रति प्रेरित करेगी। इस आयोजन की सफलता के लिए मेरी तरफ से आप सभी को शुभकामनाएं।

reviewer image

श्री किरेन रिजिजू

केंद्रीय खेल एवं युवा कल्‍याण मंत्री, भारत सरकार
Image
संपर्क करें

यहाँ से हमें अपना संदेश भेजें