पं.गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास नेह निकुंज, बम्हनगंवा, रीवा रोड, सतना – 485001 (मध्य प्रदेश)
Follow us:

सतना हाफ मैराथन 2025 : षष्टम संस्करण में नया कीर्तिमान 5332 धावकों ने रचा इतिहास

सतना हाफ मैराथन 2025 : षष्टम संस्करण में नया कीर्तिमान  5332 धावकों ने रचा इतिहास
30 Nov, -0001

सतना हाफ मैराथन 2025 : षष्टम संस्करण में नया कीर्तिमान 5332 धावकों ने रचा इतिहास

सतना, 8 सितंबर।
पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा आयोजित सतना हाफ मैराथन 2025 के षष्टम संस्करण ने रविवार को नया इतिहास रच दिया। इस प्रतियोगिता में 20 राज्यों और 85 जिलों से आए 5332 धावकों ने भाग लेकर सतना नगर को खेल भावना और ऊर्जा से सराबोर कर दिया।

सुबह सूरज की पहली किरणों के साथ ही सफेद, केसरिया और गुलाबी रंगों में रंगा पूरा शहर मानो “लघु भारत” की झलक प्रस्तुत कर रहा था। जगह-जगह नागरिकों और खेलप्रेमियों ने धावकों का पुष्पवर्षा से स्वागत किया।

मुख्य अतिथि परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह और विशिष्ट अतिथि महापौर योगेश ताम्रकार सहित कई जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों और फिल्म अभिनेता युवराज की उपस्थिति में प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।

सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र ने कहा कि खेलों के माध्यम से समाज में ऊर्जा और बच्चों में संस्कार का संचार होता है। उन्होंने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में धावकों का शामिल होना अपने आप में ऐतिहासिक उपलब्धि है।

मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “खेल से शरीर स्वस्थ होता है और समाज सशक्त बनता है। राजनीति और खेल दोनों का समान महत्व है।”
वहीं महापौर योगेश ताम्रकार ने डॉ. मिश्र की सराहना करते हुए कहा, “डॉ. राकेश मिश्र कोई व्यक्ति नहीं, बल्कि एक संस्थान हैं।”