पं.गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास नेह निकुंज, बम्हनगंवा, रीवा रोड, सतना – 485001 (मध्य प्रदेश)
Follow us:

डॉ. राकेश मिश्र के सेवा कार्यों से समाज में जागी नई चेतना

डॉ. राकेश मिश्र के सेवा कार्यों से समाज में जागी नई चेतना
18 Nov, 2025

डॉ. राकेश मिश्र के सेवा कार्यों से समाज में जागी नई चेतना

पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा आयोजित 45वां नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

सतना, 26 जुलाई।
पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के तत्वावधान में शनिवार को 45वें नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कृष्ण नगर में किया गया। शिविर का आयोजन एक्शन कैंसर हॉस्पिटल, नई दिल्ली के सहयोग से हुआ।

शिविर का शुभारंभ सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र, मुख्य अतिथि रमेश सिंह (डायरेक्टर, स्टार ग्रुप), विशिष्ट अतिथि योगेश कुमार ताम्रकार (महापौर, सतना) और मणिकांत माहेश्वरी (प्रदेश अध्यक्ष, संस्कार भारती) ने परम पूज्य दद्दा जी व बाई जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया।

566 मरीजों का हुआ परीक्षण

शिविर के पहले दिन कुल 566 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें हृदय रोग के 88, श्वसन रोग के 90, पेट संबंधी रोग के 93, स्त्री रोग के 78, हड्डी-जोड़ रोग के 80, किडनी रोग के 74 और कैंसर रोग के 63 मरीज शामिल रहे। इनमें से 496 मरीजों को मुफ्त दवाइयाँ भी प्रदान की गईं।

शिविर में ब्लड प्रेशर, ईसीजी, शुगर, पीएफटी (फेफड़ों की जांच), बीएमडी (हड्डी जांच), महिलाओं के लिए पैप स्मीयर (गर्भाशय कैंसर की जांच), पुरुषों के लिए पीएसए (प्रोस्टेट कैंसर की जांच) तथा स्तन, मुंह और गले के कैंसर की स्क्रीनिंग नि:शुल्क की गई।

विशिष्ट अतिथियों के विचार

मुख्य अतिथि रमेश सिंह ने कहा कि डॉ. राकेश मिश्र द्वारा क्षेत्रवासियों के लिए किए जा रहे नि:स्वार्थ कार्यों से समाज में नई चेतना का संचार हो रहा है।
महापौर योगेश ताम्रकार ने कहा कि डॉ. मिश्र का हर कार्य सेवा भावना का जीवंत उदाहरण है और उनके अभियान सभी के लिए प्रेरणादायी हैं।
संस्कार भारती के प्रदेश अध्यक्ष मणिकांत माहेश्वरी ने कहा कि डॉ. मिश्र का समाज सेवा में योगदान सतना और महाकौशल प्रांत के लिए सौभाग्य की बात है।

सेवा कार्यों की सराहना

इस अवसर पर डॉ. राकेश मिश्र ने कहा कि सेवा न्यास के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने “अपना सपना – हरा भरा सतना” अभियान का उल्लेख करते हुए लोगों से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग की अपील की।

भारी बारिश के बावजूद शिविर में बड़ी संख्या में महिलाएं और बुजुर्ग पहुँचे और अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता पंकज सिंह परिहार, विद्यालय अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह, व्यवस्थापक प्रदीप ताम्रकार, सह-व्यवस्थापक देवेंद्र महेश्वरी, कोषाध्यक्ष विकास पांडे एवं प्राचार्य गणेश प्रसाद मिश्रा सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।