आगामी कार्यक्रम

 :pray: आमंत्रण एवं निवेदन  :pray:

दिनांक : 24 जुलाई, 2020
दिन : शुक्रवार 
समय: सायं 7:00 बजे।

:cherry_blossom::cherry_blossom::cherry_blossom:

पं.गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास  कोविड-19 काल में सप्तम परिचर्चा *महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याएं और निदान* पर आयोजित करने जा रहा है।

सप्तम स्वास्थ्य परिचर्चा के लिए हमारे बीच में बहुमुखी प्रतिभा की धनी *डॉक्टर दिव्या नागपाल गुप्ता* होंगी। जो महिलाओं में होने वाली बीमारियों की विशेषज्ञ हैं।आप डेली कॉलेज ऑफ इंदौर से पढ़ी हुई है।आपने अपनी पूरी चिकित्सा की पढ़ाई मेरिट से मिलने वाली स्कॉलरशिप द्वारा पूरी की है। पिछले 30 वर्षों से न केवल महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान कर रहीं हैं बल्कि महिलाओं के सामाजिक सरोकार एवं उनको आत्मनिर्भर बनाने में व उनके जीवन से जुड़ी हुई सामाजिक समस्याओं को सुलझाने का काम भी कर रही हैं।
डॉ दिव्या नागपाल गुप्ता ने इंदौर के चौइथराम हॉस्पिटल से *हाई रिस्क प्रेगनेंसी* में प्रशिक्षण लिया है।
आपका रिसर्च पेपर *गर्भ संस्कार* एक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में पुरस्कृत किया जा चुका है किशोर बालिकाओं (13 वर्ष से 17 वर्ष) में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं की आप विशेषज्ञ डॉक्टर हैं।
इंदौर उत्थान अभियान की सक्रिय सदस्य है। कला और संस्कृति के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था *रस भारती* की सक्रिय सदस्या है। डेली कॉलेज ऑफ इंदौर की व्यवस्थापन समिति की सदस्या हैं आप महिलाओं के उत्थान और आत्मनिर्भरता के लिए कृत संकल्पित हैं आपका मानना है कि भारत की बेटियां पढ़ी लिखी स्वस्थ व आत्मनिर्भर हों।
एनजीओ *ज्वाला* जो आज की महिलाओं की सशक्त आवाज है,की संस्थापक हैं।
दैनिक भास्कर, नईदुनिया व डीएनए न्यूज़पेपर में आपके महिलाओं के स्वास्थ्य विषयों पर नियमित आलेख छपते रहते हैं।
दूरदर्शन व अन्य टीवी चैनलों पर महिलाओं पर होने वाली चर्चाओं में आप सक्रिय भाग लेती रहती हैं।
सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ राकेश मिश्र ने परिचर्चा में जुड़ने वाले सभी सदस्यों से विशेष अनुरोध किया है कि कार्यक्रम में अपने परिवार की बहिनों/ बेटियों/महिलाओं की भागीदारी अवश्य सुनिश्चित करें। जिससे वह अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निदान पा सकें तथा उनकी जो अन्य समस्याएं हैं। उस पर भी डॉ दिव्या नागपाल गुप्ता से उचित सलाह पा सकें।

आप अपने परिचितों व मित्रों को सूचना देकर, माइक्रोसॉफ़्ट टीम एप के माध्यम से आगामी शुक्रवार 24 जुलाई, सायं सात बजे अवश्य जुड़िये ।
धन्यवाद!

निवेदक 

श्री मती आशा रावत 
(सचिव )
पं.गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास

:cherry_blossom::cherry_blossom::cherry_blossom:

Comments (0)

Hi, this is a comment.
To get started with moderating, editing, and deleting comments, please visit the Comments screen in the dashboard.
Commenter avatars come from Gravatar.

Leave a comment