पं.गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास नेह निकुंज, बम्हनगंवा, रीवा रोड, सतना – 485001 (मध्य प्रदेश)
Follow us:

26 एवं 27 जनवरी 2026 को निःशुल्क नेत्र एवं कान रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन

तारीख: 27 Jan 2026

प्रयागराज। माघ मेला प्रयागराज में आज (शुक्रवार) को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर साधु-संतों एवं देश-विदेश से आए तीर्थयात्रियों के लिए अनवरत भंडारे का आयोजन किया गया। यह सेवा पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा पूरे माघ माह में निरंतर रूप से संचालित की जा रही है।पं. घनश्याम दास महाराज जी एवं पं. धर्मेन्द्र दुबे जी के मार्गदर्शन में यह आयोजन चल रहा है।*
बसंत पंचमी के दिन संगम क्षेत्र में सेवा भाव से भरे इस भंडारे में बड़ी संख्या में साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सेवा कार्य में न्यास के कार्यकर्ताओं ने अनुशासन एवं समर्पण के साथ सहभागिता निभाई। पूरे परिसर में भक्ति, सहयोग और मानव सेवा का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
न्यास के शिविर प्रभारी पं. रमेश कुमार ओझा जी ने जानकारी देते हुए बताया कि पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा माघ मेला अवधि में केवल भंडारा ही नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने के उद्देश्य से विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में दिनांक 26 एवं 27 जनवरी 2026 को निःशुल्क नेत्र एवं कान रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है। जिसमें साधु संतों को कान की सुदृढ़ मशीनें एवं आँखों के चश्मे नि शुल्क प्रदान किए जाएंगे तथा जरूरतमंदों को चित्रकूट स्थित सद्गुरु सेवा संघ में आँख के ऑपरेशन भी कराये जाएंगे।
सेवा न्यास ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इन सेवा कार्यों में सहभागिता करें और दीन-हीन एवं जरूरतमंदों की सेवा कर पुण्य के भागी बनें।