॥ आस्था का पर्व – माघ मेला, प्रयागराज ॥
नमस्कार।
इस वर्ष भी, विगत नौ वर्षों की भाँति, पूज्य दद्दा बाई की पुण्य स्मृति में एक वृहद शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
आपसे सादर निवेदन है कि आप अपने परिवार सहित पधारकर केवल पावन स्नान का ही नहीं, अपितु 03 जनवरी से 02 फरवरी 2026 तक आयोजित
कल्पवास में सहभागिता कर इस पुण्य अवसर को सार्थक करें।
पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा माघ मेला, प्रयागराज में विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन संलग्न निमंत्रण पत्र के अनुसार किया जा रहा है।